Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक किलो अफीम और कार सहित तीन गिरफ्तार जब्त

  • बीएसएफ व पुलिस की चक-15 एलएनपी के निकट संयुक्त कारवाई
    श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)।
    बीएसएफ की खुफिया शाखा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कार में सवार तीन लोगों को एक किलो अफीम सहित सहित गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजन दुष्यंत व बीएसफ सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात चक-15 एलएनपी के निकट शुक्रवार देर रात कार्रवाई की। इसमें बीएसएफ की खुफिया शाखा जी ब्रांच दल व पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार सवार लोगों को पकड़ कर तलाश ली। तलाश में कार से एक किलो अफीम बरामद की, इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। इसमें जैन कार में सवार मनप्रीतसिंह मजहबी सिख (27) पुत्र मंदरसिंह, जगजीतसिंह मजहबी सिख (22) पुत्र पालासिंह निवासी शाहपीणी थाना संगरिया और हनुमागनगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव गिलावाला निवासी रामनरेश सहारण (21) पुत्र रमेश सहारण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान जवाहरनगर थाने के एएसआई आदेश कुमार, हवलदार महेश कुमार और सिपाही चरण सिंह और अजय यादव शामिल रहे। बहरहाल, पुलिस ने प्रकरण में आगामी अनुंसधान के लिए जांच रिको चौकी प्रभारी एसआई बलवंत के सुपुर्द की गई है। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
    चितौड़गढ़ से खरीद कार लाए अफीम
    पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात पकड़ा गया रामनरेश सहारण मादक पदार्थों की बिक्री तस्करी करने में काफी शातिर दिमाग है। वह पहले अपने गांव के आसपास थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री करता था। इसी दौरान उसका संपर्क चितौड़गढ़ के एक बड़े तस्कर तेजपाल बंजारा से संपर्क हुआ। तेजपाल से रामनरेश तीन-चार दिन पहले एक लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीद कर लाया। प्रारंभिक पूछताछ में रामनरेश में तेजपाल से एक किलो अफीम लाना ही बताया है,लेकिन पुलिस ने आशंका जताई है कि वह ज्यादा माल लेकर आया था।
    डेढ़ लाख में सौदा, संगरिया थाने से जुटाया रिकॉर्ड
    कल रात रामनरेश, मनप्रीत तथा जगजीतसिंह के साथ यही अफीम चक 10-एच निवासी सतनामसिंह नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। सतनामसिंह को अफीम डेढ़ लाख रुपए में बेचने का सौदा किया गया था। पुलिस सतनामसिंह की भी तलाश कर रही है। उधर, तेजपाल बंजारा को भी पुलिस की एक टीम ट्रेस करने में लगी है। उसकी मोबाइल लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। जगजीत और रामनरेश के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संगरिया थाना से मांगी गई है।
    आरोपितों की क्राइम हिस्ट्री
    एनडीपीएस एक्ट और लूट में शामिल रह चुके आरोपित
    दौरान अनुसंधान आरोपीगणो से पुछताछ से पाया की अभियुक्त मनप्रीतसिंह शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे पंजाब मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे सजा काट चुका है तथा पिछले वर्ष करोना काल मे डी ब्लाक डिग्गी के पास श्रीगंगानगर मे अपने अन्य 4-5 साथियों के साथ मिलकर दिन दहाङे घर मे घुसकर लूट की वारदात की थी जिसका प्रकरण कोतवाली थाने मे दर्ज हुआ था। इस वारदात के मास्टरमाइंड गुरजीतसिंह और मनप्रीतसिंह सहित 5 बदमाशों को महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लूट का सारा माल बरामद कर लिया गया था। तब मनप्रीतसिंह और गुरजीतसिंह स्थानीय जिला अस्पताल के पीछे लालचंद की ढाणी में एक किराए के मकान में रहते थे।
    गुरूद्वारा में सेवादार भी रह चुके हैं आरोपित
    यह दोनों गुरुद्वारा में पाठी भी रह चुके हैं। पुलिस के मुताबिक मनप्रीतसिंह पर लूट डकैती के इस मामले के अलावा पंजाब के समीपवर्ती फाजिल्का जिले में बहाववाला थाना में भी मादक पदार्थ अवैध रूप से रखने का एक मामला दर्ज है, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया। विगत 4 जून 2020 को जितेंद्र वर्मा के यहां डकैती की वारदात करने से पहले मनप्रीतसिंह मादक पदार्थों के इस मामले में जमानत पर रिहा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *