Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है, लेकिन कल या शनिवार को ही आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। तीन घंटे की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्यन समेत तीनीों आरोपियों को बेल दे दी।

ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली बेल
आर्यन खान समेत बाकी तीनी आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। 

मुकुल रोहतगी पेश कर रहे दलील
गिरफ्तार हुए लोगों में सिर्फ आर्यन और अरबाज परिचित थे। ऐसे में साजिश की कोई आशंका ही नहीं है।

एनसीबी की दलील हुई पूरी
कोर्ट में एनसीबी की दलील पूरी हो गई है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- मानव और गाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? जिन्होंने आर्यन को क्रूज पर न्योता दिया था।

ड्रग्स नहीं मिलने पर भी हो सकता है जिम्मेदार
अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा- ड्रग्स नहीं मिलने का मतलब ये नहीं है कि शख्स ने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर किसी के पास ड्रग्स नहीं मिला है, तो भी वो उसके लिए जिम्मेदार हो सकता है।

लीगल है गिरफ्तारी 

अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया, “यह मानते हैं कि गिरफ्तारी के समय कोई अनियमितता थी, जिसे रिमांड आदेश के बाद ठीक कर दिया गया था।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह से कानूनी है। इसे साजिश साबित नहीं किया जा सकता।” वे अपनी दलीलें समाप्त करते हुए कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *