नई दिल्ली
विराट कोहली ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपने फॉर्म में वापस आने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इस सीजन अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 36 गेंदों में 48 रन की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन वह मुंबई के नए युवा खिलाड़ी देवाल्ड ब्रेविस के ओवर में आउट हो गए। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 44 रन बनाए थे।
ओपनर अनुज रावत के 47 गेंदों में 66 रन और विराट कोहली के 48 रन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की। मैच के बाद विराट कोहली क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मिले, जिसका फोटो खुद विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन दोनों दिग्गजो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”एक तस्वीर में 170 इंटरनेशनल सेंचुरी।”