Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवजोत सिद्धू का बड़ा बयान:मोहाली में 2 मुख्यमंत्रियों का 900 एकड़ जमीन पर कब्जा

चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने बड़ा सियासी हमला किया है। सिद्धू ने चंडीगढ़ के लॉ भवन में ‘बोलदा पंजाब’ कार्यक्रम में कहा कि मोहाली में डेढ़ लाख करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा है। जिसमें जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई है।

सिद्धू ने जस्टिस कुलदीप सिंह कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसमें से 900 एकड़ जमीन पर तो 2 मुख्यमंत्रियों ने ही कब्जा कर रखा है। हालांकि सिद्धू किन 2 मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं, इसको लेकर सिद्धू ने नाम सार्वजनिक नहीं किया। सिद्धू ने कहा कि रिपोर्ट पढ़ो तो उसमें कई नेताओं के नाम है। जिन्हें पढ़कर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *