श्रीगंगानगर. देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बने, इस उद्देश्य को लेकर गठित जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की श्रीगंगानगर में पहली बैठक/संगोष्ठी कल रविवार आयोजित की जा रही है। फाउंडेशन के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ बृजमोहन सहारण ने बताया कि पदमपुर मार्ग पर ग्रीन वैली रिजॉर्ट्स में रविवार प्रातः 10:30 बजे यह बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम चौधरी, प्रदेश संरक्षक-पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रदेश संयोजक और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीरसिंह तथा वरिष्ठ प्रचारक कैलाश संबोधित करेंगे। यह पदाधिकारी आज देर रात श्रीगंगानगर पहुंच रहे हैं। यह पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठियों और बैठकें करने के दौरे पर निकले हुए। कल श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने जाएंगे।जिला परिषद के पूर्व डायरेक्टर और फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन सहारण ने बताया कि कल की बैठक संगोष्ठी में सीमित प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है। इसमें जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।