Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जन सेवा को समर्पित यह जन-जन की सरकार है : सांसद निहालचंद

ट्रैडर्स एसोशिएशन भवन श्रीगंगानगर में हुआ लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
श्रीगंगानगर।
केन्द्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद सांसद निहालचंद मेघवाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार जन सेवा को समर्पित है और यह जन-जन की सरकार है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 45 करोड़ जनधन खाते, 9 करोड़ घरों में बिजली, दो करोड़ 39 लाख लोगों को आवास, 16 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ, 606 मेडिकल कॉलेज और 22 एम्स खोलने का ऐतिहासिक काम इन 8 सालों में सरकार ने कर दिखाया है। इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया इन सालों में रेलवे में भी कई महत्त्वपूर्ण काम हुए है। इलाके के लिए नई गाड़ियां मिली है। इसके अलावा सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ रुपए की लागत से एक पुल बनाया जाएगा। इसके लिए इसी माह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रेलमंत्री भी वर्चुअल तरीके से मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा आज पूरी दुनिया भर में हो रही हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि हर वंचित तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने कहा भी है कि, जहां सरकार की पहुंच नहीं है वहां सरकार पहुंचे और जहां सरकार की जरूरत नहीं है वहां सरकार का हस्तक्षेप बंद हो तभी देश आगे बढ़ सकता है। रायसिंहनगर विधायक बलवीर लूथरा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र की सरकार संकल्पित है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वंचित तक पहुंचे यह हर एक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। जिला महामंत्री अविनाश डाबी मोची ने पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय महिपाल ने किया । कार्यक्रम में केंद्र सरकार के लाभार्थियों के अलावा कला, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
इन्होंने भी दर्ज करवाई उपस्थिति
मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, पूर्व विधायक शिमला बावरी व जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सोढ़ी,पृथ्वीराज सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य, प्रदीप धेरड़ एडवोकेट, शरणपाल सिंह मान, महेंद्र मंडा,काजल छाबड़ा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा श्याम धारीवाल,रमजान अली चौपदार,पवन शर्मा, डॉ. बृजमोहन सहारण, डॉ.दर्शन आहूजा, सीता राम बिश्नोई,श्याम धारीवाल,प्रताप सिंह शेखावत,महेश पेड़ीवाल, पवन गौड़, नवल शर्मा, जेपी गोरी, सहित जिले के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पंच, सरपंच, पार्षद पूर्व जिला पदाधिकारी सहित कनिष्ठ-वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम् के गायन से हुआ।
श्री तरड़ ने कहा कि इसी लक्ष्य और समर्पण के साथ केंद्र की सरकार पिछले 8 साल से काम कर रही है। श्री तरड़ ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अनेक योजनाओं के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को विस्तार से बताया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए