Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्मू-कश्मीर : कई जिलों में एनआईए की कार्रवाई

जम्मू

कश्मीर संभाग के कई इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई चल रही है। जांच एजेंसी की टीम ने बारामुला और श्रीनगर में भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सोपोर की हैदर कॉलोनी में राशिद मुजफ्फर गनी पुत्र मुजफ्फर अहमफ गनी और उमर अयूब डार पुत्र मोहम्मद अयूब डार के घर पर छापा मारा है।

इससे पहले आतंकी फंडिंग के मामले में एनआईए ने बुधवार को सात जिलों में जमात-ए-इस्लामी के 17 ठिकानों पर छापे मारे थे। जमात के पदाधिकारियों और सदस्यों के परिसरों और संदिग्धों के परिसरों से छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। यह कार्रवाई कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा और बडगाम तथा जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और जम्मू जिले में की गई। इससे पहले एनआईए ने आठ और नौ अगस्त को छापेमारी के दौरान प्रदेश के 14 जिलों में 61 जगहों पर छापेमारी की गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *