जम्मू
जम्मू-कश्मीर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज 2.2 के तहत चिकित्सा सेवाओं के 409 पैकेज जल्द ही नई दरों के साथ जारी होंगे। यह निर्णय राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) जेएंडके ने लिया है। एसएचए की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले में पेसमेकर लगाने, एंडोवास्कुलर उपचार, सीआरटीडी जैसी महंगी चिकित्सा से जुड़े मरीजों के 90 विशेष मामलों को भी मंजूरी दे दी गई। इन मरीजों को पैकेज से बाहर चिकित्सा सेवाएं दी गई थीं, जिन्हें एसएचए की मंजूरी से अब कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।