नई दिल्ली
अगर आप ट्रेन में सफर करते होंगे तो टिकट की अहमियत बेहतर पता होगी। टिकट नहीं होने की स्थिति में रेलवे की ओर से आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है, क्योंकि बेटिकट यात्रा करना कानूनन जुर्म होता है। लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने टिकट लिया था, लेकिन वो कहीं खो गया? ऐसे में आप कैसे सफर कर पाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। जाहिर है ऐसी स्थिति में आपका सारा ध्यान टीटीई पर ही लगा रहेगा कि कहीं वो आपको पकड़ न ले और बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में फाइन न लगा दे। इसीलिए हम आपको रेलवे का एक ऐसा नियम बताने जा रहे हैं, जो इस स्थिति में निपटने में आपकी मदद कर सकता है, अगर कभी आपके साथ ऐसी घटना हुई तो। अगर आपने टिकट खरीदा है और वो कहीं खो गया है तो परेशान न हों।