Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर श्रीनगर के नौगांव में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया; ग्रेनेड समेत भारी गोला बारूद बरामद

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के नौगांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकी ढेर हो गया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकी का नाम उजैर अशरफ दार है। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 गोला बारूद की मौगजीन, 6 राउंड और 2 ग्रेनेड बरामद किए गए है। इलाके में फिलहाल दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, श्रीनगर के नौगांव में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

बीते शनिवार को सोपोर में हुए आतंकी हमले में पुलिस गाड़ी को टारगेट किया गया था।

बीते शनिवार को सोपोर में हुए आतंकी हमले में पुलिस गाड़ी को टारगेट किया गया था।

4 दिन पहले सोपोर हुआ था आतंकी हमला
इससे पहले 12 जून को बारामूला में आतंकियों ने पुलिस और CRPF की टीम को निशाना बनाया था। सोपोर में आतंकियों की ओर की गई अंधाधुंध फायरिंग में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और दो नागरिकों की भी मौत हो गई थी। हमले के पीछे लश्कर-तैयबा के आतंकियों का हाथ था। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।

मार्च में भी दो जवान शहीद हुए थे
मार्च में भी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की थी। यह हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में किया गया था। हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। हमले में 3 जवान घायल भी हुए थे। इसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *