Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विशाखापट्टनम में नक्सली मुठभेड़:एंटी नक्सल फोर्स ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 माओवादियों को मार गिराया; इनमें 1 महिला भी शामिल

विशाखापट्टन

आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित कोयूर मंडल के घने एजेंसी इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें अब तक 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारे गए माओवादियों में एक की पहचान DCM कमांडर के तौर पर हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोग प्रतिबंधित ग्रुप CPI (माओवादी) के सदस्य हैं। मुठभेड़ माम्पा पुलिस थाना इलाके के थिगलमेट्टा गांव में चल रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एंटी नक्सल फोर्स ग्रेहाउंड और विशेष दल के लोग इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग कर हमला किया। इसके बाद से सुरक्षाबलों की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

माओवादियों के पास से हथियार बरामद
चिंतापल्ले के ASP विद्यासागर के मुताबिक, सुरक्षाबल की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *