जयपुर
जयपुर में रविवार को तेंदुआ (लेपर्ड) झालाना के जंगलों से निकल कर मालवीय नगर की पॉश कॉलोनी में घुस गया। करीब तीन घंटे तक लोगों में तेंदुए की दहशत बनी रही। आखिरकार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। इससे पहले करीब तीन घंटे तक तेंदुआ कॉलोनी में बने मकानों में एक छत से दूसरी छत पर कूदता फांदता रहा। कॉलोनी के लोग डर के मारे दरवाजा बंद कर घर में बैठे रहे।आसपास के मकानों में ऊंची छतों पर मौजूद कई लोगों ने तेंदुए के फोटो क्लिक किए और वीडियो भी बनाए।