Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2 कारों की भिड़ंत में 3 की मौत:मौत पर शोक जताकर लौट रहे परिवार के 5 सदस्य घायल

चूरू

चूरू में शनिवार देर शाम दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी विकास जांगिड़ ने बताया कि हादसे में गोठ्या बड़ी निवासी राजेंद्र सिंह, लसेड़ी गांव निवासी वीर सिंह और भामासी निवासी जयनारायण सिंह की मौत हो गई। तीनों एक कार में सवार थे। दूसरी कार में पिलानी में रहने वाले गिरवर सिंह, उसकी पत्नी सरमेश, बेटा पुष्पेंद्र सिंह, भाई सतवीर सिंह और पोता यशवर्धन सिंह थे। गिरवर सिंह अपने गांव लाखलान बड़ी में मौत पर शोक जताने परिवार सहित शनिवार को आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह परिवार सहित पिलानी लौट रहा था। सादुलपुर-पिलानी रूट पर चांदगोठी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबतरदस्त थी कि दोनों कार के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार में फंसे आठों लोगों को बाहर निकाला। सभी को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने राजेंद्र, वीर सिंह और जयनारायण को मृत घोषित कर दिया। घायल परिवार को पिलानी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को रोड किनारे खड़ी करवाकर बाधित यातायात को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *