Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में फायरिंग कर ज्वेलर से सोना-चांदी लूटी:14 किलो चांदी,140 ग्राम सोने के आभूषण लूटे, बाइक आए बदमाश

जयपुर. जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ज्वैलर पर फायरिंग कर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लूट ली। पीड़ित राम नारायण शर्मा ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पीड़ित ने बताया कि प्रताप नगर में लक्ष्मी आभूषण भंडार के नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाता है। रात 8:00 बजे दुकान मंगल कर वह ज्वेलरी का करीब 14 किलो के चांदी के आभूषण और 140 ग्राम सोने के आभूषण बैग में रख कर अपने घर चाकसू जा रहा था। इस दौरान उसका भतीजा कमल भी उसके साथ बाइक पर था। शिवदासपुरा के बाड़ा पदमपुरा रोड पर 3 किलोमीटर चलने के बाद बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पहले उनकी बाइक रुकआने का प्रयास किया। पीड़ित ने बाइक नहीं रोकी तो इन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। आरोपियों की बाइक पर कोई भी नंबर नहीं लिखा हुआ था।
बदमाशों ने पहले रामनारायण और कमल के साथ मारपीट की और इनका बैग छीनने का प्रयास किया। रामनारायण ने बैग नहीं दिया तो एक बदमाश ने रामनारायण पर हवाई फायर किया उसके बाद भी रामनारायण ने बैग नहीं दिया तो दूसरे बदमाश ने रामनारायण के कंधे के पास फायर कर दिया। बंदूक की गोली रामनारायण के कंधे को टच करती हुई निकल गई जिसके बाद रामनारायण ने 14 किलो चांदी और 140 ग्राम सोने के आभूषण इन बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने जाते समय भी पीड़ित के जेब में रखे हुए 13हजार रुपए जबरन निकाल लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।