जयपुर
जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने कुल्हाड़ी से महिला के दोनों पैरों के पंजे भी काट दिए। उसके गले पर भी वार किया। इससे महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। महिला के दोनों पैरों में पहने हुए चांदी के कड़े, गले में पहना हुआ सोने का जंतर और कानों में पहनी सोने की बालियां गायब मिली हैं।
इससे माना जा रहा है कि बदमाशों ने गहने लूटने के लिए ही महिला की निर्ममता से हत्या की है। दोपहर को घटना का पता चलने पर सैंकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा व जमवारामगढ़ सीओ लाखन सिंह मीणा व थानाप्रभारी जोगेंद्र राठौड़ मौके पर पहुंचे।