Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन गायब

बीकानेर

बीकानेर के तोलियासर भैरव मंदिर में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मंदिर में भीड़ के बीच घुसी महिलाओं ने एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन पार कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इनकी खोज शुरू कर दी है। दरअसल, विख्यात तोलियासर भैरवनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंगलवार को शुक्ल चतुर्दशी के दिन भी दर्शन के लिए भीड़ लगी थी। इस दौरान कुछ महिलाएं मंदिर में आती है। इनमें से एक महिला ने घूंघट निकाल रखा था। दोनों महिलाएं एक-एक कर भीड़ में आती है। इसके बाद आस-पास की महिलाओं पर निगरानी रखती है कि किसने सोने की चेन पहन रखी है। इसके बाद मौका देखते ही गले से चेन पार कर लेती है। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आई सी महिला के साथ साथ भीड़ में रहती है, जैसे ही मौका मिलता है, वैसे ही चेन खींच लेती है। ऐसी दो महिलाएं भीड़ में अलग-अलग दिखी। जिसमें एक बिना घूंघट भी चेन खींचकर ले जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *