Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में 9 किलोमीटर तक बरसेंगे अमित शाह पर फूल

जयपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 दिसम्बर को जयपुर आ रहे हैं। शाह के दौरे और रोड शो के लिए बीजेपी ने हाई लेवल पर स्वागत की तैयारियां की हैं। एयरपोर्ट से जेईसीसी तक 18 जगह उनका स्वागत किया जाएगा। शंखनाद, घूमर नृत्य, केसरिया साफे पहनीं 100 लड़कियों से शाह का स्वागत कराया जाएगा। ब्रज का प्रसिद्ध दंगल दिखाया जाएगा। आदिवासी अंचल का गैर,कालबेलिया, कच्ची घोड़ी नृत्य दिखाया जाएगा। कव्वाली और पुष्कर के नगाड़़ों की आवाज भी शाह को सुनाई जाएगी। पूरे रास्ते 9 किलोमीटर से ज्यादा रूट पर अमित शाह पर फूलों की बरसात होगी। जानकारी के मुताबिक 40 हजार तक लोगों की भीड़ शाह के स्वागत और कार्यक्रम में जुटेगी। राजस्थान बीजेपी ने शाह के स्वागत के लिए स्वागत पॉइंट और रूट चार्ट तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *