Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जल उपभोक्ता संगम के 6 अध्यक्षों का चुनाव 6 मार्च को

  • चुनाव पार्टियों का गठन, बूथ चयनित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की प्रतापपुरा वितरिका, दीनगढ़ वितरिका व भाखरांवाली वितरिका के 6 जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के प्रथम चरण के चुनाव 6 मार्च को होंगे। चुनाव को लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव पार्टियों का गठन कर दिया गया है। बूथ चयनित करने का कार्य भी हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार को 2 संगम अध्यक्षों के चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जल संसाधन खंड प्रथम के वरिष्ठ सहायक गुरजीत सिंह ने बताया कि भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की प्रतापपुरा वितरिका के जल उपयोक्ता संगम बीके 89, 90, 91, 92 व 93, हरिपुरा वितरिका के बीके 86, भाखरांवाली वितरिका के 87 एवं दीनगढ़ वितरिका के बीके 88 सहित कुल 8 जल उपयोक्ता संगमों के प्रथम चरण चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने एवं उसकी समीक्षा एवं नाम वापस लेने की कार्यवाही सम्पन्न हुई थी। बीके 86 में अध्यक्ष व सभी 5 टीसी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। बीके 90 में भी अध्यक्ष एवं सभी 8 टीसी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसके अलावा बीके 87 में 5 सदस्य निर्विरोध व अध्यक्ष पद व 1 सदस्य पद के लिए चुनाव 6 मार्च को होगा। बीके 88 के 5 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए 6 मार्च को चुनाव होगा। बीके 89 में 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष तथा सदस्य का चुनाव 6 मार्च को होगा। बीके 91 में सभी 10 टीसी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद का चुनाव 6 मार्च को होगा। बीके 92 में 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष व सदस्य का चुनाव 6 मार्च को होना है। बीके 93 के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 6 मार्च को होगा।