Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया विश्वासघात दिवस

  • कोहला टोल नाका को करवाया टोल फ्री, सभा कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कृषि जिन्स की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी के कानून की मुख्य मांग सहित किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस नहीं लिए जाने से नाराज किसानों ने सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर विश्वासघात दिवस मनाया। इसके तहत किसान मेगा हाइवे पर गांव कोहला के नजदीक स्थित टोल नाका पर एकत्रित हुए तथा वाहनों को टोल फ्री करवाते हुए सभा की। साथ ही प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को राष्टÑपति के नाम चार सूत्री मांगपत्र सौंपा।