Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जस्सूसर गेट जीर्णोद्वार कार्य में कोताही पर रोष

बीकानेर. जस्सूसर गेट के तीनों द्वार के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में कोताही बरतने और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने पर रोष जताया गया है। गुरुवार को भाजपा नेता जे पी व्यास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जस्सूसर त्रिपोलिया के समक्ष रोष व्यक्त किया। इस दौरान व्यास ने कहा कि पुरातत्व विभाग चल रहे कार्यो की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच को लेकर तकनीकी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। संबंधित ठेकेदार फर्म की ओर से मनमर्जी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जस्सूसर गेट ऐतिहासिक धरोहर है। इसके जीर्णोद्वार कार्य में घटिया निर्माण सामग्री और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेंडर के जी शेड्यूल के अनुसार ही जस्सूसर त्रिपोलिया का जीर्णोद्वार कार्य करवाए जाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुधा आचार्य, दुलीचंद सेवग, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ओझा, जुगल किशोर आचार्य, तरुण स्वामी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *