Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धीरेरां जीएसएस का ट्रांसफार्मर जला, दो दर्जन गांवों की बिजली गुल

लूणकरनसर. धीरेरां गांव के ३३ केवी विद्युत सब-स्टेशन पर लगा टांसफार्मर अचानक जलने से दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है। बिजली के अभाव में इन गांवों में जलापूर्ति ठप होने से जलसंकट गहरा गया है। गौरतलब है कि धीरेरां गांव में ३३ केवी विद्युत सब-स्टेशन पर लगा पॉवर ट्रांसफार्मर बुधवार रात करीब १२.१५ बजे अचानक जल गया। इससे धीरेरां, हंसेरां, खोखराणा, अजीतमाना, डूडीवाली, खिंयेरां पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल है। इससे गांवों में अंधेरा छा गया है तथा विद्युत आधारित काम ठप हैं। बिजली के अभाव में जलप्रदाय योजना की जलापूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी के चलते गांवों में पीने का पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा बिजली संकट के चलते कृषि कुंओं पर फव्वारे नहीं चलने से नव अंकुरित फसलें सिंचाई के अभाव में झुलस रही है। भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में पंखे व कूलर नहीं चलने से लोगों के हाल-बेहाल है।

जोधपुर से मंगवाया ट्रांसफार्मर

विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि धीरेरां जीएसएस का पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया है तथा जोधपुर से मंगवाया गया है तथा ट्रांसफार्मर के आते ही बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *