गर्मियों में सिल्क का कपड़ा आपको कॉटन से ज्यादा ठंडा रखेगा। वैज्ञानिकों ने सिल्क का ऐसा कपड़ा तैयार किया है, यह कॉटन कपड़े की तुलना में 12.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान घटा देता है। इसलिए यह कपड़ा आपको गर्मियों से राहत देगा।
इस कपड़े को चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शान्हुई फैन ने मिलकर तैयार किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, इस कपड़े को इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि गर्मियों के मौसम में बाहर जाने पर शरीर को ठंडा रख सके।