मुंबई
जिम्मी शेरगिल, माही गिल, मीता वशिष्ठ, गुलशन ग्रोवर, ऋचा पलोड स्टारर सीरीज योर ऑनर का दूसरा सीजन कुल 10 एपिसोड में बनाया गया है। इसके पांच-पांच एपिसोड 19 नवंबर और 26 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। जिम्मी ने अपने किरदार, साथी कलाकारों के साथ काम करने आदि के बारे में में बताया:
पहले सीजन की अपेक्षा दूसरे सीजन में क्या-क्या डबल देखने को मिलेगा?
पहले सीजन में एक मुसीबत थी, जबकि सेकंड सीजन में ढेर सारी मुसीबतें आती हैं। इसके अंदर बहुत सारे किरदार भी जुड़ गए हैं। उनका पहले सीजन में जिक्र हुआ था, लेकिन अब वे सबके सब मुसीबतें बनकर बिशन खोसला के ऊपर टूट पड़ी हैं। अब क्या होता है, कैसे होता है, यह सीरीज देखकर पता चलेगा।
कहानी 10 से 15 दिनों के बाद की बताई गई है, जबकि शूटिंग साल भर बाद शुरू किए। आखिर कैरेक्टर की कंटीन्यूटी किस तरह से बरकरार रखा?
जी हां, पिछले सीजन में कहानी जहां खत्म हुई थी, उसके 10-15 दिन आगे की कहानी है। शायद जिंदगी हल्के से पटरी पर आई होगी कि फिर से मुसीबतों का तूफान आना शुरू हो गया। यह पहले एपिसोड में ही दिख जाएगा कि कैसे-कैसे मुसीबत अलग-अलग किरदारों के रूप में आ रही हैं। पहले सीजन की शूटिंग कोरोना काल के पहले हुई थी, जबकि दूसरे सीजन की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई। पहले यह सोचा गया था कि पहला सीजन काफी पहले रिलीज होगा, लेकिन जिस समय पहला सीजन जब रिलीज हुई, उस टाइम ऑलमोस्ट सेकंड सीजन की शूटिंग स्टार्ट करनी थी।
लेकिन कोरोना की वजह से आगे बढ़ गया। दिसंबर-जनवरी के आसपास चीजें खुली, तब तैयारियां करके शूटिंग शुरू हुई। उसमें भी शूटिंग रुक-रुक कर हुई, क्योंकि लॉक डाउन होता रहता था। शूट करने में काफी वक्त लग गया। लेकिन यह सिर्फ हमारे साथ ही नहीं, बल्कि सारी सीरीज और फिल्मों पर भी इफेक्ट पड़ा होगा।
‘योर ऑनर’ में मझे कलाकार मीता वशिष्ठ, गुलशन ग्रोवर हैं, कैसी बॉन्डिंग रही?
दोनों से अच्छी बॉडिंग रही। मीता जी और पुलकित जी तो पहले सीजन में भी थे। गुलशन जी के साथ छह-सात प्रोजेक्ट कर चुका हूं। जब मुझे पता चला कि गुलशन जी इस सीजन में है तब लगा कि चलो अब तो और मजा आएगा। डायरेक्टर ने बताया कि उनके रोल को किस तरह से प्लान किया गया है, ये सुनकर मजेदार लगा। माही गिल की भी एंट्री हुई है। ऋचा के किरदार और भी ज्यादा कंप्लीट रेट होकर इस बार आया है। जैसे-जैसे कहानी उलझती जा रही है वैसे-वैसे किरदार की भी एक अलग लेवल पर एंट्री होती जा रही है।