Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘तड़प’ ने पहले दिन किया 4.5 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन, ‘अंतिम’, ‘सूर्यवंशी’ समेत इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस की बढ़ाई चमक

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 3 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म तड़प से बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। फिल्म में बड़ी स्टारकास्टिंग न होने के बावजूद इसने 4.5 करोड़ का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो जॉन की सत्यमेव जयते 2 से ज्यादा है। इसी बीच एक नजर डालते हैं कोरोनाकाल में रिलीज हुई फिल्मों और उनके कलेक्शन पर-

अंतिमः द फाइनल ट्रुथ

कास्ट- सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मकवाना, महेश मांजरेकर

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म अंतिमः द फाइनल ट्रुथ 26 नवम्बर को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 5 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *