Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीद हेमू कालाणी का 79वां बलिदान दिवस मनाया

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में जंक्शन स्थित सिंधी पंचायत घर में सिंधी सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी का 79वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, वार्ड पार्षद बाबूलाल पारीक, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खजान चंद शिवनानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष मनोहरलाल बाबानी ने हेमू कालाणी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूज्य सिंधी पंचायत सचिव घनश्याम दास मेघवानी ने हेमू कालाणी की शहादत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सिंधी समाज के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता हेमू कालाणी के स्केच में रंग भर सम्पन्न करवाई गई। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पूजा बाबानी ने देशभक्ति गीत जागो जवानों देश पुकारे प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यतीन सखीजा ने हेमू कालाणी की जीवनी के बारे में बताया। नन्हे बालक विवान बाबानी ने हेमू कालाणी का रोल अदा किया। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी रतनलाल वाधवानी, पवन टेकवानी, बालकिशन कर्मचंदानी, खानचंद भारवानी, खेमचंद तेजवानी, विद्या सुखीजा, करुणा, संगीता चंदानी, रिया मेघवानी, पूजा, पायल, विनु, मुरलीधर हरवानी, कृष्ण लालवानी, राजेश प्रेमजानी, प्रेम कुमार मुरजानी, गिरधारी लाल ककुवानी, हरीश जगवानी, अशोक शिवनानी, ललित प्रेमजानी, जयराम दास, लालचंद खेमनानी, टीकम बाबानी, जीवतराम परचानी, बाबूलाल मुलानी, फत्तूराम बाबानी, जसवंत परवानी, जयकिशन आयलानी, जयकिशन सोनी, खट्टूराम आसवानी, एडवोकेट नरेंद्र कुमार, राजकुमार नानकानी, पुरुषोत्तम तुलसानी, सुनील गंगवानी, गुलराज वधवानी, मोहन भारवानी, राजेश चंदानी आदि मौजूद रहे।