Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला अस्पताल में प्रसूताओं के लिए अलग से होगा वार्ड

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर
। सरकारी मेडीकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारियों के साथ ही जिला अस्पताल में भी विस्तार करना प्रारम्भ हो गया है। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की तरह ही जिला अस्पताल में व्यस्थाएं की जा रही है। इसके लिए सभी वार्डों को अलग-अलग यूनिट में तब्दील किया जा रहा है। यह व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी, वहीं डॉक्टरों को भी इजाल करने में परेशानी नहीं होगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी मेडीकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां किए जाने के बाद जिला अस्पताल में भी काफी विस्तार किया जा रहा है। गर्भ ठहरने से लेकर डिलवरी होने एवं एक वर्ष के शिशु का इलाज एक भवन में होगा। इसके लिए 100 बैड की अलग से यूनिट(भवन)का तैयार किया गया है।
इस भवन में विभिन्न वार्डों में भर्ती महिलाओं को अगले सप्ताह में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस भवन में अलग से आॅपरेशन थियटर का भी निर्माण करवाया गया है।
पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि एमसीएच भवन में लेबर रूम, डिलवरी होने और बाद व सिजेरियन से डिलवरी होने वाली महिलाओं को भर्ती करने के लिए वार्ड बनाए गए है।
इसी तरह बच्चों के लिए अलग से यूनिट बनाई जा रही है। आॅर्थो, मेडीसन, सर्जिकल सहित वार्डो की अलग-अलग यूनिट बनाई जाएगी। इन वार्डो में बेडों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था शुरू होने से यूनिट के अनुसार ही डॉक्टरों को लगाया जाएगा।