Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिले को अनेकों सौगातें दिलाने पर भादरा विधायक का सम्मान

  • बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष के निवास पर हुआ कार्यक्रम
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भादरा विधायक बलवान पूनिया के सम्मान में टाउन के वार्ड नम्बर 20 में बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष जोधासिंह भाटी के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लियाकत अली, पूर्व चेयरमैन अमर सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद डायरेक्टर मंगेज चौधरी, सरपंच रोहित स्वामी व विनोद स्वामी थे। वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि विधायक बलवान पूनिया ने हनुमानगढ़ से ही अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। उनकी काबिलियत, आमजन की सोच व उनकी समस्याओं को मजबूती से विधानसभा में रखने पर पूरे राजस्थान के विधायक व मंत्री बलवान पूनिया के कायल हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ की राजनीति ने अनेकों बलवान हीरे दिए हैं जो राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते आए हैं। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि बलवान पूनिया भी जल्द राजस्थान में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष जोधासिंह भाटी ने कहा कि भादरा विधायक बलवान पूनिया ने अपनी राजनीति की शुरूआत राजकीय पीजी महाविद्यालय से की थी। उन्होंने शुरू से ही अपने संघर्ष व मेहनत के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी जिसका परिणाम है कि आज वे हनुमानगढ़ जिले से राजस्थान के सभी विधायकों में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि बलवान पूनिया अपने नाम के अनुरूप अपने कार्य व अपनी पहचान में बल रखते हैं जिस कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी भादरा को राजकीय महाविद्यालय, राजकीय आईटीआई महाविद्यालय, नहरों के लिए विशेष बजट, शत प्रतिशत फसल बीमा क्लेम, नोहर-भादरा में वंचित गांवों की डीपीआर सहित अनेकों ऐसे कार्य किए हुए हैं जो हनुमानगढ़ को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जा रहे हैं। इस मौके पर विक्रम सिंह कंबोज, लोकेन्द्र सिंह भाटी, जगदीश, शैलेन्द्र यादव, नवीन शर्मा, अर्जुन कन्दोई, बलकरण सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *