Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जूनियर हॉकी विश्व कप: सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी के बीच भिड़ंत

भुवनेश्वर

गत चैंपियन भारत जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छह बार के विजेता जर्मनी से खेलेगा तो उसकी उम्मीदें मजबूत डिफेंस और ड्रैग फ्लिकरों के शानदार फॉर्म पर टिकी होंगी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में फ्रांस से 4-5 से शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम ने अगले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके लगातार दूसरी और कुल चौथी बार अंतिम चार में प्रवेश किया है। हालांकि, जर्मनी को हराना उतना आसान नहीं होगा जिसकी निगाह आठ साल बाद विश्व खिताब जीतने पर है। 

जर्मनी आखिरी बार 2013 में दिल्ली में चैंपियन बना था। पांच साल पहले (2016) लखनऊ में उसने कांस्य पदक जीता था। भारत ने क्वार्टर फाइनल में यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम को 1-0 से तो जर्मनी ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। भारत के लिए यशदीप सिवाच, उपकप्तान संजय कुमार और शारदानंद तिवारी ने डिफ्रेंस में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों गोलकीपर प्रशांत चौहान और पवन ने बेल्जियम के खिलाफ दमदार खेल दिखाया और कई गोल बचाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *