नई दिल्ली
पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। वह 800 या उससे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह करिश्मा प्रीमियर लीग में आर्सेनल के खिलाफ खेले गए मैच में किया। इस दौरान उन्होंने मुकाबले दो गोल करते हुए अपने करियर का 800 और 801वां गोल दागा। इस मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को 3-2 से पटखनी दी। रोनाल्डो की इस उपलब्धि पर उन्हें कई दिग्गजों ने बधाई दी है।