Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जून तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई टाइटन:270 करोड़ रुपए का घाटे के मुकाबले 61 करोड़ का प्रॉफिट, आय 74.5% बढ़ी

टाइटन ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। इस तिमाही में कंपनी को 61 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 270 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

जून तिमाही में आय 74.5% बढ़ी
कंपनी की जून तिमाही के दौरान आय में शानदार बढ़ोतरी हुई। आय 74.5% बढ़कर 3249 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1862 करोड़ रुपए थी।

ज्वैलरी सेगमेंट से आय
कंपनी की ज्वैलरी सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिली। सालाना आधार पर ज्वैलरी बिक्री 1182 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,467 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

टाइटन के MD सीके वेंकटरमन ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की जून तिमाही के दौरान बिजनेस को कोरोना की दूसरी लहर और स्थानीय लॉकडाउन ने बुरी तरह प्रभावित किया है। कंपनी को आगे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

टाइटन कंपनी के शेयर NSE पर 2.1% की गिरावट के साथ 1,801 पर बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *