Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेपी नड्डा के ST सम्मेलन की काट में कांग्रेस ने राणा पूंजा भील पर खेला दांव, आदिवासियों को लुभाने के लिए बनाई ये रणनीति

जयपुर।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस और भाजपा ने आदिवासियों को साधने के कवायद तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एसटी मोर्चे के सम्मेलन की काट में कांग्रेस ने राणा पूंजा भील की डूंगरपुर जिले में प्रतिमा स्थापित करने पर फोकस कर दिया है। विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य में  सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद गहलोत सरकार अब आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर में राणा पूंजा भील की बहुप्रतिक्षित प्रतिमा स्थापित करने जा रही है। राजस्थान के आदिवासियों की ये दो बड़ी मांगे थी। जो अब पूरी होने जा रही है। 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश ने भाजपा को घेरा 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा राणा पूंजा भील की प्रतिमा स्थापित करने का मुद्दा उठाकर अपने परंपरागत वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए  बीटीपी और भाजपा को घेर रहे हैं। डूंगरपुर शहर के सदर थाना चौराहे पर राणा पूंजा भील की प्रतिमा स्थापित करना प्रस्तावित है। प्रतिमा बनकर तैयार है। विधानसभा में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। लंबे समय से सदर थाना चौराहे पर राणा पूंजा भील की प्रतिमा करने की बहुप्रतिक्षित मांग पूरा होने जा रही है। विधायक गणेश घोघरा हाल ही में इस संबंध में डूंगरपुर जिला कलेक्टर से मिले थे। उल्लेखनीय है कि  2 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर जिले में एसटी सम्मेलन को संबोधित किया था।