नई दिल्ली
सर्बियाई टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स का सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इस मैच में हुबर्ट हुरकाज को 3-6, 6-0, 7-6 (5) से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच रिकॉर्ड सातवीं बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत करेंगे। वह इस मामले में अमेरिकी दिग्गज पीट सेम्प्रास से एक कदम आगे निकल जाएंगे। सेम्प्रास ने 1993-98 तक छह बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत किया था।