Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जोधपुर के दूल्हे का कराची की दुल्हन से ऑनलाइन निकाह

जोधपुर

जोधपुर के एक युवक का कराची की लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ। दोनों 11 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के परिवार शादी के लिए मान भी गए, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से शादी अटकी हुई थी। वीजा न मिलने के कारण दोनों परिवारों के लिए भारत या पाकिस्तान आना-जाना नहीं हो पाया। ऐसे में 11 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने फिलहाल ऑनलाइन ही सही इस उम्मीद में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया कि आज नहीं तो कल वीजा मिल ही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *