कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुई मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बसंत पंचमी पर शनिवार को विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। सरस्वती वंदना, हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी, वीणा रंजित पुस्तक हस्ते, की गूंज रही। हवन-पूजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिक्षा के मंदिरों में भी सरस्वती पूजन किया गया। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। प्रार्थना सभा में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मां सरस्वती से ज्ञान का वरदान मांगा। इसके अलावा सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।