Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीको प्रथम फेज में सड़कों की बिगड़ी गत के खिलाफ रोष

  • हनुमानगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सुनवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    औद्योगिक क्षेत्र प्रथम फेज में सड़कों की बिगड़ी गत सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाने से उद्यमियों में रीको के खिलाफ रोष है। सड़कों की हालत सुधारने की मांग को लेकर हनुमानगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले उद्यमियों ने शनिवार को रीको प्रथम फेज में एकत्रित होकर रीको के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसोसिएशन सचिव जयपाल जैन ने बताया कि जंक्शन के रीको प्रथम फेज में वर्षा आने पर सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। चूंकि यह नेशनल हाइवे से 4-5 फीट तथा स्टेट हाइवे से लगभग 1 से 17 फीट नीचा एरिया है। इस कारण अन्य क्षेत्रों का पानी भी इसमें भर जाता है। इस कारण सड़कें टूट जाती है। कुछ क्षेत्रों में रीको की नालियां सड़कों से 6 से 1 फीट ऊंची बनी हैं। रोड साइड का वर्षा का पानी भी रीको की नालियों में नहीं जा पाता। क्षेत्र के उद्यमियों की ओर से नियमित रूप से सर्विस चार्ज भरा जाता है। फिर भी गन्दगी का आलम हर जगह लगा रहता है।