Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झगड़ों का असर:शाहरुख खान- प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका- सलमान तक, एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते ये बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड स्टार्स के झगड़ों का असर कई बार उनकी प्रोफेशनल लाइफ में पड़ चुका है। कुछ सेलेब्स की अनबन इस हद तक पहुंच गई कि उन्होंने साथ काम करने से भी इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं ऐसे सेलेब्स कौन से हैं जो लड़ाइयों के बाद स्क्रीन-शेयर करते हुए नहीं दिखेंगे-

सलमान खान- दीपिका पादुकोण

इंडस्ट्री के दबंग एक्टर सलमान खान कभी दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे। बताया जाता है कि दीपिका को सलमान खान की फिल्म सुल्तान में लीड रोल ऑफर हुआ था, हालांकि एक्ट्रेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। इस बात से नाराज होकर सलमान ने फैसला किया कि वो कभी दीपिका के साथ काम नहीं करेंगे। कुछ लोगों का मानना ये भी है शाहरुख से करीब होने के चलते दीपिका, सलमान से कटी-कटी रहती थीं।

शाहरुख खान- प्रियंका चोपड़ा

डॉन, बिल्लू बारबर और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके शाहरुख और प्रियंका अब साथ नजर नहीं आएंगे। एक समय था कि प्रियंका और शाहरुख की नजदीकियों चर्चा बीटाउन में बढ़ गई थी जो एक्टर के घर तक जा पहुंची थी। बताया ये भी जाता है कि दोनों रिलेशन में थे जिसकी खबर मिलते ही गौरी ने घर छोड़ दिया था। बाद में गौरी और शाहरुख दोबारा एक तो जरूर हो गए, लेकिन अपने रिश्ते को बचाने के लिए एक्टर ने प्रियंका से दूरी बना ली। अब गौरी के लिए शाहरुख कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

जॉन अब्राहम- बिपाशा बसु

एक समय की सबसे पॉपुलर रही जोड़ी जॉन-बिपाशा ने एक साथ कई फिल्में की थीं। कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने एक ब्रेकअप कर लिया। कई झगड़ों और अनबन के बाद कपल के रिलेशन का अंत अच्छे टर्म्स में नहीं हुआ था जिससे दोनों को साथ स्क्रीन पर देखा नामुमकिन सा है।

अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक समय में रिलेशन में रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता परिवार द्वारा भी कबूल कर लिया गया था जिससे दोनों ने सगाई कर ली थी। बाद शादी तक पहुंच चुकी थी, हालांकि दोनों ने अचानक सगाई तोड़कर हर किसी को हैरान कर दिया। रिश्ता टूटने से कपूर परिवार और बच्चन परिवार के बीच भी दूरियां आ गई थीं। नतीजा ये रहा कि दोनों ने दोबारा कभी स्क्रीन शेयर नहीं की।

अक्षय कुमार- शिल्पा शेट्टी

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और धड़कन जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके अक्षय और शिल्पा कई सालों से फिल्मों में साथ नजर नहीं आए हैं। इसका कारण ये है दोनों का अधूरा रिश्ता। शिल्पा की मानें तो अक्षय ने रिलेशन में रहते हुए उनके गुपचुप सगाई भी कर ली थी, हालांकि ट्विंकल से नजदीकियां बढ़ने के बाद अक्षय ने शिल्पा का दिल और रिश्ता दोनों तोड़ दिया था। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने अक्षय पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि वो जिंदगी में कभी अक्षय के साथ काम नहीं करेंगी।

रानी मुखर्जी- अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय और रानी को साथ स्क्रीन शेयर करते देखना नामुमकिन सा है। रानी ने कई बार अक्षय के साथ फिल्म करने से इनकार कर दिया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अक्षय ने भी ठान ली कि वो कभी रानी के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

रणबीर कपूर- कंगना रनोट

कंट्रोवर्शियल बातों के लिए सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रनोट रणबीर कपूर के साथ नजर नहीं आएंगी। एक समय ऐसा था कि रणबीर की फिल्म रॉकस्टार और कंगना की फिल्म रिवॉल्वर रानी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने थे। इस मामले में कंगना ने कई बातें कही थीं जिससे दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे से कटे हुए रहते हैं।

शाहरुख खान- अजय देवगन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को शायद कभी फैंस अजय देवगन के साथ नहीं देख सकेंगे। इसका कारण हैं अजय की पत्नी काजोल। शाहरुख और काजोल एक दूसरे के बेहद अजीज हैं जिसके चलते अजय एक्टर को ज्यादा पसंद नहीं करते। इसके अलावा दोनों की फिल्में भी कई बार बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुकी हैं जिससे दोनों की दूरियां और बढ़ चुकी हैं।

सलमान खान- ऐश्वर्या राय

हम दिल दे चुके सनम फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों कुछ सालों तक रिलेशन में भी रहे, लेकिन एक्टर की पजेसिवनेस के चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। सलमान ऐश की फिल्मों के सेट पर अचानक पहुंच जाया करते थे और उन पर शक करने लगे थे। कई बार तो सलमान ने नशे की हालत में ऐश के घर के बाहर तमाशे भी किए। अपनी इमेज खराब होते देख एक्ट्रेस ने उनसे किनारा कर लिया। इसी बीच एक्ट्रेस का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ने लगा। सलमान ने विवेक को भी कई बार धमकियां दी थीं। दोनों के बीच विवाद इतने बढ़ने लगे कि दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी दोनों एक दूसरे का सामना करने से बचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *