Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विवाद:विकास गुप्ता के दावों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- प्रत्युषा के साथ अपने पास्ट के बारे में अब क्यों बात कर रहे हो?

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के दावे पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है। दरअसल हुआ ये था कि विकास ने हाल ही में, अपनी बायसेक्सुअलिटी के बारे में कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने खुलासा किया था कि वो दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में थे। विकास ने यह भी बताया था कि वे दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और दोनों ही उनकी बायसेक्सुअलिटी के बारे में जानती थीं। प्रत्यूषा के अलावा दूसरी महिला कौन थी, यह विकास ने डिस्क्लोज नहीं किया था। अब विकास के इन दावों के बाद प्रत्यूषा की दोस्त काम्या ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि प्रत्यूषा के साथ अपने पास्ट के बारे में अब क्यों बात कर रहे हो?

काम्या ने कहा क्या विकास को फेम चाहिए?

काम्या ने कहा, “आइए उन लोगों की रिस्पेक्ट करते हैं, जो हमारे साथ नहीं हैं और किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात न करें। प्रत्यूषा दुनिया को यह बताने के लिए नहीं है कि यह सच है या गलत। वो इन दावों को वेरीफाई करने के लिए नहीं है। विकास उसके साथ अपने पास्ट के बारे में अब क्यों बात कर रहे हैं? फेम चाहिए की क्या चाहिए, मैं इसे बिल्कुल भी एप्रिशिएट नहीं करूंगी। मैंने उनका पूरा इंटरव्यू नहीं पढ़ा है। मैं नहीं जानना चाहती कि प्रत्यूषा के बारे में सच लिखा है, झूठ लिखा है या तरीफ लिखी है।”

काम्या ने विकास से पूछे सवाल

काम्या ने आगे कहा, “उस औरत की जिंदगी में क्या हुआ क्या नहीं हुआ उसके बारे में अब क्यों बोलना। वो अब हमारे बीच नहीं है। ये उनकी पर्सनल लाइफ थी। किसी को हक नहीं है कि उसके बारे में अब बात करे। विकास कोई दूध पीता बच्चा नहीं है। उसके कारण होंगे, पर जो अपने बीच में नहीं है उसे क्यों ड्रैग करना। उसने उस लड़की के नाम का खुलासा नहीं किया, उसने प्रत्यूषा के अलावा किसी और को डेट करने का दावा किया था। क्या इसलिए कि वो अपना बचाव करने के लिए जिंदा है? ये सारी चीजें नहीं होनी चाहिए। हमने उसके लिए लड़ाई लड़ी…ये एक सेंसिटिव मैटर है, इसलिए हम जो बोलते हैं उस पर ध्यान दें।”

2016 में प्रत्यूषा ने की थी आत्महत्या

प्रत्यूषा टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में काम करने के बाद काफी मशहूर होई थीं। 1 अप्रैल 2016 को उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद प्रत्यूषा के परिवार ने राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बाद में राहुल को बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई और उन्होंने एक्ट्रेस सलोनी शर्मा से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *