Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व खाद्य सामग्री भेंट

  • बाल कल्याण समिति की टीम का एक साल का कार्यकाल पूरा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    बाल कल्याण समिति की टीम ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को टाउन में रेलवे स्टेशन रोड पर झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व खाद्य सामग्री भेंट की। साथ ही बच्चों के परिवारों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से बालश्रम व भिक्षावृत्ति नहीं करवाने की बात भी परिजनों से कही। इस मौके पर बाल कल्याण समिति सदस्य प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि बाल कल्याण समिति सदस्यों ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पाठ्य सामग्री वितरित की गई है। बच्चों के परिजनों से भी समझाइश की गई कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाएं। शर्मा ने बताया कि एक साल के दौरान बाल कल्याण समिति की ओर से करीब सौ बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया है।