Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीवी एक्टर का मुश्किल समय:टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, फैन्स से कहा, ‘अल्लाह से दुआ करें कि वो ठीक हो जाएं’

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी शोएब ने सोशल मीडिया पर देते हुए फैन्स से उनके लिए दुआ करने की अपील की। शोएब ने लिखा, आप सबकी दुआओं की बहुत जरूरत है। पापा को सुबह ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और वो आईसीयू में हैं।प्लीज प्लीज आप सब दुआ कीजिएगा की अल्लाह उन्हें ठीक कर दें। शोएब की वाइफ दीपिका कक्कड़ ने भी उनकी इस पोस्ट को री-शेयर करके फैन्स से दुआ करने की अपील की।

शोएब इब्राहिम की सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें उन्होंने पिता के खराब स्वास्थ्य का जिक्र किया।

शोएब इब्राहिम की सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें उन्होंने पिता के खराब स्वास्थ्य का जिक्र किया।

बता दें कि शोएब के पिता इस साल फरवरी में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक्टर ने पिता के ठीक होने पर फैन्स की दुआओं का शुक्रिया अदा किया था और लिखा था, थैंक यू आप सबको, पापा के लिए इतनी सारी दुआओं के लिए और इतना सारा प्यार देने के लिए। पापा की सर्जरी थी और वो अब ठीक हैं। जल्द ही वह चलने भी लगेंगे, आप सबकी दुआओं का बहुत शुक्रिया।

पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग की राह चुनी

कुछ दिनों पहले शोएब पर फैन्स के लिए यूट्यूब पर लाइव आए थे जहां उन्होंने अपनी स्ट्रगल के बारे में बताते हुए कहा था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जगह बनाएं। वह उनकी मर्जी के खिलाफ एक्टिंग की दुनिया में आए थे। शोएब ने कहा था, पापा चाहते थे कि मैं पहले अपनी पढ़ाई पूरी करूं और फिर उसके बाद वो देखेंगे कि क्या करना चाहिए। मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानता था तो मैंने अपनी जर्नी भोपाल से शुरू की। मुझे जहां ऑडिशन के लिए मौका मिलता, मैं जाता था। मैं जानता था कि कुछ ऑडिशन फेक हैं और वो उसमें पैसे की डिमांड करेंगे लेकिन मैं वहां जाता था ताकि मैं अपनी डायलॉग डिलिवरी की रिहर्सल कर सकूं।

दीपिका कक्कड़ के साथ शोएब इब्राहिम।

दीपिका कक्कड़ के साथ शोएब इब्राहिम।

‘ससुराल सिमर का’ से पाई लोकप्रियता

शोएब ने टेलीविजन शो ‘रहना है तेरी पलकों की छाओं’ में के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें ससुराल सिमर का शो में काम मिला जो उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दीपिका कक्कड़ से हुई। दोनों की दोस्ती के बाद डेटिंग शुरू हुई और फिर 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *