नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होना है। सीरीज का पहला मैच चंडीगढ़ के मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रे्लिया की टीमें तैयारियों में जुटी नजर आईं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। पंजाब क्रिकेट एसोसिशन ने मैक्सवेल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पंजाब के युवा क्रिकेटरों के साथ नजर आ रहे हैं।
मैक्सवेल ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान इन युवा क्रिकेटरों के साथ कुछ समय बिताया, उनके साथ सेल्फी ली और उनकी गेंदों का सामना भी किया। मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं।