Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हंसल की उम्मीद:फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता का ट्वीट, उम्मीद है सिद्धार्थ की डेथ को डिग्निटी से डील किया जाएगा, तमाशा नहीं बनाया जाएगा

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने गुरुवार को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के डेथ पर ट्वीट कर लिखा ‘बेहद दुखद और परेशान करने वाला’ है। उन्होंने उम्मीद की सिद्धार्थ कि डेथ को डिग्निटी से डील किया जाए। बेवकूफ इसे तमाशा में न बदलें।

बेवकूफ इसे तमाशा न बनाए

हंसल ने ट्विटर पर लिखा, “हार्ट अटैक आना की कोई उम्र नहीं होती। मौत की कोई उम्र नहीं। यह बहुत दुखद और परेशान करने वाली खबर है। मै उम्मीद करता हूं कि इस बार उदासी और शोक कुछ बेवकूफ तमाशा में नहीं बदलेगें।” बता दें कि, पिछले साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद उठे विवाद और कॉसंपरेसी की ओर इशारा करते हुए हंसल ने यह ट्वीट किया है।

मॉडिलिंग से शुरू किया करियर

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना करियर मॉडल के तौर पर शुरू किया था।वह लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो बालिका वधू में अपने शिव के रोल के लिए जाने जाते थे और 2020 में रियलिटी शो बिग बॉस 13 जीतने के बाद फेमस हो गए। गुरुवार की सुबह डेथ हो गई है। उनके परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ अपनी बहनों से छोटे हैं उनके पिता कि मौत बहुत पहले हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *