Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टोक्यो ओलिंपिक 2021:पति अतनु दास नहीं प्रवीण जाधव के साथ बनेगी दीपिका की जोड़ी, तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के बाद फैसला

टोक्यो ओलिंपिक

कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को तीरंदाजी में रैंकिंग राउंड का आयोजन हुआ। मेडल की उम्मीद भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला सिंगल्स में 663 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहीं। पुरुष तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप रॉय 652 अंक 37वें पर रहें।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने मिक्स्ड इवेंट में दीपिका के साथ प्रवीण की जोड़ी बनाने का फैसला किया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपिका पति अतनु दास के मिक्स्ड इवेंट में उतरेंगी। लेकिन, प्रवीण ने रैंकिंग राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया। लिहाजा दीपिका-प्रवीण की जोड़ी बनाने का फैसला किया गया। दीपिका और प्रवीण को मिलाकर 1319 अंक हुए। इस तरह उनकी जोड़ी को मिक्स्ड इवेंट में 9वीं रैंक मिली।

उम्मीद से कमतर रहा दीपिका का प्रदर्शन
महिला सिंगल्स रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वे 663 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहीं। रैंकिंग राउंड में पहली तीन पोजिशन पर साउथ कोरिया की तीरंदाज रहीं। कोरिया की आन सान 680 अंकों के साथ पहले, जंग मिन्ही (677) दूसरे और कांग झी (675) तीसरे पर स्थान पर रहीं।

सान ने बनाया नया ओलिंपिक रिकॉर्ड
साउथ कोरिया की आन सान ने नया ओलिंपिक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने रैंकिंग राउंड 680 पॉइंट अर्जित किए, जो ओलिंपिक रिकॉर्ड से 7 पॉइंट ज्यादा हैं।

दीपिका रियो ओलिंपिक में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी
दीपिका ने ओलिंपिक से कुछ हफ्ते पहले पेरिस में हुए वर्ल्ड कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। 2016 रियो ओलिंपिक में वे प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थीं। दीपिका प्री-क्वार्टर फाइनल 54वें स्थान पर रहने वाली भूटान की तीरंदाज कर्मा के साथ भिड़ेंगी।​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *