Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रक ट्रेलर की टक्कर से डंपर चालक की मौत

बीकानेर में नोखा थाना क्षेत्र में आज सुबह सवेरे हाईवे पर दो बड़े हादसे हो गए।नोखा में बीकानेर मार्ग पर राठी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे एक डंफर और ट्रक ट्रेलर विपरीत दिशा से टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में डंफर चालक गोपालराम(45) पुत्र पुरखाराम जाट निवासी बिरमसर, बीकानेर की मृत्यु हो गई। वह गंभीर घायल हो गया था, जिसे हस्पताल में जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बकौल पुलिस ट्रक ट्रेलर का चालक और उसका साथी हादसा होते ही घटनास्थल से गायब हो गए। लिहाजा अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनके भी चोटें लगी हैं या नहीं। डंफर बीकानेर से नोखा की तरफ और ट्रक ट्रेलर नोखा से बीकानेर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही समय बाद इसी हाईवे पर इस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक और दुर्घटना हो गई।पुलिस के अनुसार कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ लेकर जा रहा एक टैंकर अत्यधिक रफ्तार होने के कारण पलट गया। यह हादसा पहले वाले घटनास्थल से लगभग 2 किमी की दूरी पर हुआ। इस दुर्घटना में किसी के कोई चोट नहीं आई लेकिन सड़क से करीब 40 फुट दूर जाकर पलटे टैंकर से ज्वलनशील तरल पदार्थ का रिसाव शुरू होने लगा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे।टैंकर के आसपास मौजूद लोगों को हटाया गया। बाद में हाइड्रो क्रेनें मंगवा कर टैंकर को सीधा करवाया गया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बह गया था। टैंकर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में पेट्रोल और डीजल भरा हुआ था। नोखा पुलिस के अनुसार पहले हुई दुर्घटना में मारे गए डंफर चालक गोपालराम का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। ट्रक ट्रेलर चालक पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *