Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर दिहाड़ी मजदूर की मौत:

श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर)

जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर बनछटियां लेकर अनूपगढ़ की ओर जा रहे दिहाड़ी मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। मृतक गांव चौदह एपीडी का रहने वाला था तथा ट्रैक्टर मालिक के साथ बनछटियां लेकर श्रीकरणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से गिरकर उसकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर पर थे तीन लोग सवार
मृतक भागीदारी गांव चौदह एपीडी के एक खेत में दिहाड़ी मजदूर था। वह सुबह ट्रैक्टर मालिक और एक अन्य के साथ बनछटियां लेकर श्रीकरणपुर की ओर रवाना हुआ था। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। उसके गिरते ही ट्रैक्टर मालिक ने उसे संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंचे एसएचओ
हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों का हादसे की सूचना दी गई। इस पर वे मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घटना के बारे में जानकारी ली है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *