Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टूट गईं सिड की मां:राखी सावंत ने बताया सिद्धार्थ शुक्ला की मां का हाल, बोलीं- मैं बयां नहीं कर सकती कि उनकी मां किस भयानक स्थिति में हैं

एक्ट्रेस राखी सावंत, जिन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक और चौंकाने वाले निधन के बारे में जानने के बाद उनके घर गई थीं, ने फैन्स को उनकी मां की स्थिति के बारे में अपडेट किया। राखी ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर के सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कहा कि वो सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला से मिलीं, जिनकी हालत बहुत खराब थी।

वीडियो में राखी हुईं भावुक

राखी ने वीडियो में कहा, “मैं अभी-अभी सिड के घर से लौटी हूं और मैं वहां उनकी मां से मिली। घर बहुत खाली लगता है। मैं बयां नहीं कर सकती कि उनकी मां किस भयानक स्थिति में हैं। वो बस यही कहती रहीं, ‘चला गया, वो चला गया।’ मैंने उनसे कहा कि वो नहीं गया है। उनकी आत्मा यहां आपके साथ है। शरीर चला जाता है, लेकिन आत्मा नहीं। वो आपके साथ, आपके खून में, आपके दिल में है।”

राखी ने वीडियो में लिखा इमोशनल कैप्शन

राखी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत भावुक हूं यह वास्तव में दिल दहला देने वाला है सिड प्लीज वापस आ जाओ मां तुम्हारा इंतजार कर रही हैं, बहुत हुई छुपा छुपी मां बुला रही हैं भाई आजा।” राखी ने बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो भी एडिट किया और इसे अपनी आवाज के साथ रोने के विजुअल के साथ मिलाया।

हार्ट अटैक पड़ने से हो गया सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार यानी 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया है। वो 40 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ के निधन से शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा है। वो अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *