Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आंदोलनकारी संविदाकर्मियों के पक्ष में उतरे मंत्री हेमाराम

जयपुर

सरकारी सेवा में नियमित करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे संविदाकर्मियों के पक्ष में अब सचिन पायलट समर्थक वन व पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी उतर गए हैं। चौधरी ने संविदाकर्मियों को नियमित करने की पैरवी की है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी यह मामला उठाया था।
हेमाराम चौधरी ने कहा- संविदाकर्मियों को नियमित करने का हमने चुनाव घोषणा पत्र में वादा ​किया था। इसी वजह से वे लोग धरने पर बैठे हैं। मैंने मंत्री बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही संविदाकर्मियों को नियमित करने का मुद्दा रखा। तीन साल हो गए। हमारे घोषणा पत्र में वादा था। इस वजह से ही वे लोग धरने पर बैठे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने सर्विस कैडर बनाकर जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। मुझे उम्मीद है। जल्द इस पर फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *