Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो वॉक पर जाएं, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और एक्सरसाइज से बेहतर होगी मन की सेहत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट कहती है, दुनियाभर में लगभग 80 करोड़ लोग किसी न किसी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं। पूरी दुनिया में 15 से 29 वर्ष की उम्र के युवाओं में मौत की सबसे बड़ी वजह सुसाइड है। इसका सबसे बड़ा कारण है डिप्रेशन।

एक्सपर्ट कहते हैं, कम या बहुत अधिक नींद, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, असंतुलित जीवनशैली, एक्सरसाइज से दूरी के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ता तनाव सेहत को बिगाड़ रहा है।

एक रिसर्च के मुताबिक, पौष्टिक आहार लेने भर से ही डिप्रेशन में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। रोज की आदतों में भी बदलाव करके मेंटल हेल्थ को बेहतर रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *