तुर्की की रुमेयसा गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 24 वर्षीय रुमेयसा की लंबाई 7.01 फीट है। उन्हें वीवर सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इसकी वजह से शरीर की लंबाई असामान्य तौर पर बढ़ती है। हालांकि, हडि्डयां उतनी मजबूत नहीं हो पातीं। इसलिए रुमेयसा व्हीलचेयर पर रहती हैं।
रुमेयसा कहती हैं, हर खामी को खूबियों में तब्दील किया जा सकता है। इसलिए आप जो भी हैं उसे स्वीकार करें। अपनी क्षमताओं को समझें और जो बेहतर है वो करें।