डूंगरपुर
डूंगरपुर में दो महिला और एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को एक कॉलोनी में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदिया कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी गई है। मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को भी बंद रखा गया है। प्रशासन घर-घर सैंपलिंग कर बीमारों को दवाईयां और जरूरी सामान दे रहा है। चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में किसी के भी आने-जाने पर रोक है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। गलियाकोट दरगाह के पास मोहम्मदिया कॉलोनी में ढाई सौ घर इस जोन में शामिल हैं। दूसरी लहर में लगे कर्फ्यू के बाद पहली बार तीसरी लहर की आहट के बीच राजस्थान के किसी इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।