हनुमानगढ़ जंक्शन में रीको औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के शौचालय में 15 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म करने और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तीन बाल अपचारी किशोरों को निरूद्ध किया गया है.पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि रवि शाक्य(19)नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। निरुद्ध किये गत तीन किशोरों को बाल सुधार गृह में भेजने के आदेश दिए गए हैं।
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 3 निवासी एक शख्स द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके 15 वर्षीय भतीजे से फैक्ट्री के शौचालय में दुष्कर्म करने के आरोप में रवि शाक्य(197) तथा तीन किशोरों पर वीडियो बनाने के आरोप मेंक्ष कल रात मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह घटना लगभग 15 दिन पहले की है।कल देर शाम यह मामला सामने आने पर इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार गत दिवस सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पीड़ित किशोर के परिवार वालों को पता चला। यह 15 वर्षीय किशोर लगभग 15 दिन पहले रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री के पास गया था। वहीं से रवि और तीन अन्य युवक उसे एक फैक्ट्री में ले गए। फैक्ट्री के शौचालय में रवि ने दुष्कर्म किया। एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।दो युवक वही खड़े रहे। इन युवकों ने बाद में किशोर को मोबाइल में वीडियो को दिखाते हुए धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। तब किशोर के घर वालों को पता चला।कल शाम किशोर को लेकर परिवार जन जंक्शन थाना में पहुंचे, जिस पर उक्त चारों आरोपी युवकों के विरुद्ध बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट), आईटी एक्ट, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पीड़ित किशोर का आज मेडिकल चेकअप करवाया गया। कल रात मामला दर्ज किए जाने के साथ ही पुलिस ने छापेमारी कर इन चारों युवकों को काबू कर लिया । इनमें तीन 18 वर्ष से कम आयु के बाल अपचारी हैं।